फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक समाचार रामजी त्रिपाठी का निधन

Wed, 20 Mar 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक समाचार रामजी त्रिपाठी का फाइल फोटो
विज्ञापन
देवरिया जिले के बहसुआ गांव के मूल निवासी थे
विज्ञापन

2001 में इस्राइल-फिलिस्तीन युद्ध को कवर करने के लिए हुए पुरस्कृत
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। देवरिया जिले के बहसुआ गांव के मूल निवासी दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक समाचार रामजी त्रिपाठी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। मस्तिष्क आघात लगने से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में शोक की लहर है।
उन्होंने भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में करीब पांच वर्षों तक विदेश में सेवा दी। उनकी लिखी पुस्तक इलेक्ट्राॅनिक मीडिया, रेडियो, टेलीविजन और न्यू मीडिया माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में पढ़ाई जाती है। उन्होंने रेडियो और टेलीविजन में समाचार संपादक के रूप में 20 वर्षों तक सेवा दी। कई राष्ट्राध्यक्षों के साथ विदेश दौरे पर रेडियो और दूरदर्शन के लिए रिपोर्टिंग की। पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के साथ पांच राष्ट्रों के दौरे पर वह प्रसार भारती बोर्ड के विशेष संवाददाता के तौर पर गए।
विज्ञापन

दूरदर्शन के महानिदेशक समाचार के पद पर रह कर दिल्ली में तीन वर्षों तक प्रसार भारती बोर्ड समाचार विंग के प्रमुख रहे। उन्होंने मीडिया संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान में पांच वर्ष प्रोफेसर रह कर पत्रकारिता पढ़ाई। प्रसार भारती के पश्चिम एशिया में विशेष संवाददाता के रूप में दुबई में दो साल सेवा दी। वर्ष 2001 में दूरदर्शन और आकाशवाणी पर इस्राइल-फिलिस्तीन युद्ध की कवरेज के लिए उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने बेस्ट कोरेस्पोंडेंट अवाॅर्ड से नवाजा था।
विज्ञापन

उनके निधन पर सांसद कमलेश पासवान, बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका, रुद्रपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद सहित पत्रकारिता जगत से जुड़े तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार गाजियाबाद के वसुंधरा में हुआ। उनके पुत्र सुबोध त्रिपाठी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान भारतीय सूचना सेवा और दूरदर्शन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें