फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चौड़ा होगा रामजानकी मार्ग और बिहार की राह होगी आसान

Mon, 03 Apr 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज-रामजानकी मार्ग   संवाद
विज्ञापन
कपरवार घाट से मेहरौना बाॅर्डर तक सड़क का होगा चौड़ीकरण, किसानों के मुआवजा की पहली किस्त 50 करोड़ जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कपरवार घाट से मेहरौना बार्डर तक रामजानकी मार्ग (एनएच) 227 ए के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। 75 हेक्टेयर भूमि देने वाले किसानों के मुआवजा की पहली किस्त 50 करोड़ रुपये जारी कर दी गई है। इस मार्ग के बन जाने से बिहार जाने वाले लोगों की राह आसान हो जाएगी। वहीं रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। साथ ही सलेमपुर और बरहज तहसील के करीब 45 गांव एनएच मार्ग से जुड़ जाएंगे।
भारत माला शृंखला योजना के तहत बड़हलगंज से मेहरौना तक 61 किलोमीटर तक रामजानकी मार्ग है। जनपद में इसकी लंबाई कपरवार घाट से मेहरौना तक 40 किलोमीटर है। इसमें कपरवार घाट के पास तक दस मीटर यह मार्ग चौड़ा था, लेकिन जनपद की सीमा में सात मीटर है। अब इसे दस मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे यह सड़क फोरलेन हो जाएगी। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए बरहज के 23 और सलेमपुर के 22 गांवों के करीब 170 किसानों की 75 हेक्टेयर भूमि निकल रही है। फरवरी माह में रामजानकी मार्ग के लिए भूमि को अधिग्रहित किया गया था। इस पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने किसानों की भूमि का मुआवजा तय किया तो दो सौ करोड़ रुपये की धनराशि देने की बात बताई गई। इसमें से 29 मार्च को पहली किस्त के रूप में धन जारी की गई है।
विज्ञापन

कोट:
रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण के काम में अब तेजी आएगी। इसके लिए मुआवजे की पहली किस्त दे दी गई है। बाकी धनराशि भी बहुत जल्द किसानों को दे दी जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

मनीष मिश्रा, परियोजना प्रबंधक एनएचआई

सड़क के चौड़ीकरण होने से गांव एनएच मार्ग से जुड़ेगा और विकास होगा। किसानों को वाजिब मुआवजा भी मिल रहा है। इसके किनारे की भूमि का दाम भी अब बढ़ जाएगा।
ज्ञानेश्वर सिंह, कुवाइच टोला

सड़क के चौड़ीकरण से बिहार और अन्य जगहों से आने वाहनों की संख्या बढ़ेगी। आवागमन सुलभ होने से विकास होगा। गांव के लोगों को भी रोजगार मिलेगा। सड़क के पास भूमि होने से कई फायदे हैं।
अखिलेश सिंह, कपरवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें