दी कलक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन देवरिया का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दी कलक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन देवरिया का चुनाव सोमवार को बार एसोसिएशन भवन में हुआ। इसमें रामचीज यादव अध्यक्ष, सुरेश त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार सिंह को निर्विरोध सचिव निर्वाचित घोषित किया गया।
दी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 16 फरवरी को सभी पदों पर पर्चा दाखिल किया गया। इसमें सभी पदों पर एक- एक पर्चा दाखिल किया गया। किसी ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। सभी पद पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें उपाध्यक्ष पद पर राम आशीष यादव, आलोक शरण त्रिपाठी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, संयुक्त सचिव पद पर विनोद कुमार सिंह, बृजमोहन पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के लिए राणा प्रताप सिंह, दिनेश नाथ त्रिपाठी, दयाशंकर पाल, राकेश कुमार मिश्रा, लियाकत अली सिद्दीकी, लालता प्रसाद यादव, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार यादव को निर्विरोध चुना गया।
इस दौरान शंभूनाथ चौबे, अशोक कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, अनिता यादव आदि मौजूद रहीं।