फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चंद रुपयों के लिए राजू ने उजाड़ ली अपनी दुनिया- इस छोटे से विवाद में पत्नी और बेटी की कर दी हत्या

Wed, 20 Mar 2024 12:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

बलिया जिला के मिल्कीपुर निवासी रिंकू यादव की दूसरी शादी लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी राजू यादव से हुई थी। पहले पति से रिंकू यादव को एक आठ वर्ष की बेटी थी। तलाक के बाद रिंकू की पहली ससुराल के लोगों ने समझौते के तौर पर आठ वर्षीय बेटी के नाम से चार लाख रुपये जमा किए थे। इसी रकम को राजू रिंकू से मांग रहा था। नहीं देने पर आठ माह की बेटी को गला घोंटकर नदी में फेंक दिया। इसके बाद पत्नी रिंकू की लाठी से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्यारोपी राजू यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी व बेटी की हत्या के आरोप में जेल गया राजू गांव में किसी से बात नहीं करता था। घर के अंदर ही रहता था। पत्नी रिंकू से उसका चार लाख रुपये मांगने को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इसी को लेकर उसने पहले बेटी, फिर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं शव को निर्माणाधीन मकान में ही तीन दिनों तक रखे रहा। जब शव से बदबू आने लगी तो ठिकाने लगाने के लिए बोरे में रखकर आधी रात को घर से बीस मीटर दूर प्राथमिक विद्यालय के समीप गेहूं के खेत में फेंक दिया। इधर, राजू द्वारा अपनी ही पत्नी व बेटी की हत्या से ग्रामीण मर्माहत हैं। सभी कह रहे थे कि परिवार ही खत्म कर डाला।

बलिया जिला के मिल्कीपुर निवासी रिंकू यादव की दूसरी शादी लार थाना क्षेत्र के चुरिया निवासी राजू यादव से हुई थी। पहले पति से रिंकू यादव को एक आठ वर्ष की बेटी थी। तलाक के बाद रिंकू की पहली ससुराल के लोगों ने समझौते के तौर पर आठ वर्षीय बेटी के नाम से चार लाख रुपये जमा किए थे।
विज्ञापन


इसी रकम को राजू रिंकू से मांग रहा था। नहीं देने पर आठ माह की बेटी को गला घोंटकर नदी में फेंक दिया। इसके बाद पत्नी रिंकू की लाठी से पीटकर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को निर्माणाधीन मकान के अंदर ही तीन दिन तक रखा। जब शव से बदबू आने लगी तो आधी रात को बोरे में रखकर पास के प्राथमिक विद्यालय के समीप गेहूं के खेत में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने राजू यादव को रविवार को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया।

ग्रामीणों के मुताबिक, वह अंतर्मुखी किस्म का है। गांव में किसी से बात नहीं करता है। सोमवार को लोग उसके द्वारा अपनी ही बेटी व पत्नी की निर्मम हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा कर रहे थे। कह रहे थे कि अगर राजू रुपये का लालच नहीं करता तो उसका परिवार नहीं उजड़ता।

रिंकू को दूसरे पति का सुख भी नसीब नहीं हुआ। उधर, जिस मकान को वह शौक से बनवा रहा था, उस मकान में रहने वाला अब कोई नहीं है। बरामदे में सन्नाटा पसरा हुआ था। पड़ोस के लोग उसके बारे में कुछ भी कहने से कतरा रहे थे।

सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि रिंकू को पहले पति से तलाक के तौर पर चार लाख रुपये मिले थे। इसे राजू मांग रहा था। नहीं देने पर बेटी व पत्नी की हत्या कर दी। उसे जेल भेजा जा चुका है।
Trending Videos

राजू के डर से बड़ा भाई भी छोड़ चुका है घर
ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ वर्षों पूर्व राजू ने अपनी गर्भवती भाभी की पिटाई कर दी थी। वहीं, भतीजे को जमीन पर पटक दिया था। दोनों को गंभीर चोटें आई थीं। अक्सर विवाद करता रहता था।

इससे भयभीत होकर बड़े भाई घर छोड़ मुंबई चले गए। वह परिवार के साथ वहीं रहते हैं। राजू का भय इतना है कि अगर कभी गांव आते भी हैं तो पत्नी व बेटे को वहीं छोड़ कर आते हैं। वहीं, आसपास के लोग भी अपने बच्चों को उसके बुलाने पर नहीं जाने देते हैं।

डॉग स्क्वाॅड को अपनी तरफ आते देखकर भाग गया था राजू
रिंकू का शव खेत में मिलने की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कराने की जुगत में लगी थी। इस दौरान राजू भी वहां मौजूद था। कुछ देर बाद एसओजी व डॉग स्क्वाॅड की टीम पहुंचकर जांच करने लगी। इसी बीच टीम का कुत्ता राजू की तरफ बढ़ने लगा। यह देखकर राजू मौके से भाग निकला।

बेटी व पत्नी की हत्या के बाद ससुराल में उड़ाई थी दावत
पुलिस के पहुंचने व शव बरामद होने बाद राजू यादव ससुराल मिल्कीपुर पहुंचा। वहां जाकर रात में मुर्गे की दावत उड़ाई थी। वहां आभास नहीं होने दिया था कि वह रिंकू की हत्या कर आया है। भोजन के बाद पूरी रात निश्चित होकर सोया था। इसके बाद सुबह में वहां से निकल लिया। इधर, पुलिस ने 40 दिन बाद उसे एक रिश्तेदार के घर से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पत्नी व बेटी की हत्या का नहीं है अफसोस
महज चार लाख रुपये के लालच में आकर राजू ने अपनी ही बेटी व पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसे हवालात से निकालकर न्यायालय के समक्ष पेश करने ले जा रही थी। इस दौरान उसके चेहरे पर दो लोगों का कातिल होने पर कोई अफसोस नहीं था।

तीन दिन तक शव को निर्माणाधीन मकान में ही रखा था
सूत्रों की मानें तो दो फरवरी की रात में ही राजू ने लाठी से पीटकर रिंकू की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को निर्माणाधीन मकान के अंदर ही तख्ते पर रख दिया था। इस दौरान अपने हाथों भोजन बनाता और रात में इसी घर में सो जाता था। जब शव सड़ने लगा तो चार फरवरी की रात में घर से बोरे में रखकर खींचते हुए बीस मीटर दूर गेहूं के खेत में फेंक दिया।

ग्रामीणों को लगा कि राजू ने खुद भी जान दे दी है
दो हत्याओं के बाद से राजू फरार हो गया। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। सर्विलांस का सहारा भी ले रही थी। लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। इस बीच ग्रामीणों को लगा कि राजू ने परिवार खत्म करने के बाद अपने को भी खत्म कर लिया होगा। इसीलिए पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहा है। इधर, जब पुलिस द्वारा दबोचने की खबर ग्रामीणों को मिली तब उन्हें यकीन हुआ कि राजू अभी जीवित है।

पंचायत के दौरान मामा को भी पीट दिया था
राजू और उसके बड़े भाई के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। दोनों के बुलाने पर पहुंचे मामा पंचायत करने लगे। इसी बीच किसी बात को लेकर राजू ने अपने मामा की पिटाई कर दी थी। इस दौरान पंचायत में अफरा-तफरी मच गई थी। मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे शांत कराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें