पिछड़ा मोर्चा के मंत्री बने राजकुमार
फोटो समाचार
रुद्रपुर। विशुनपुर बगही गांव के पूर्व प्रधान भाजपा नेता राजकुमार गुप्त को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री और क्षेत्रीय कार्यालय का प्रभार दिया गया है। भाजपा के कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय रहने वाले राजकुमार इससे पहले सोशल मीडिया संभाल रहे थे। उनके मनोनयन पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डॉ. धमेंद्र सिंह, बांसगांव सांसद कमलेश पासवान, एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, विधायक जयप्रकाश निषाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम, विनोद गुप्ता, दिलीप जायसवाल आदि ने शुभकामना दी है। संवाद