फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेसिक शिक्षक समागम में राजकुमार और मारुति नंदन करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
- अलीगढ़ स्थित कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में 26 तथा 27 अक्तूबर को आयोजित होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बेसिक शिक्षा परिषद तथा मिशन शिक्षण संवाद की ओर से अलीगढ़ में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में जिले के दो शिक्षक हिस्सा लेंगे। उत्कृष्ट सेवा देने वाले दो शिक्षकों को यहां से इसके लिए चुना गया है। 26 से 27 अक्तूबर को वहां के कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 250 शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।
जनपद के बनकटा विकास खंड स्थित कंपोजिट विद्यालय बौलिया पांडेय के शिक्षक राजकुमार प्रसाद तथा भटनी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय छपिया जयदेव के शिक्षक मारुति नंदन मिश्र इस कार्यशाला जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनपद से चयनित शिक्षक नवाचार से हुए बदलाव तथा बच्चों को निपुण बनाने के लिए किए गए प्रयासों से राज्य के शिक्षकों को अवगत कराएंगे। अलीगढ़ स्थित कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यशाला में राज्य के सभी जनपदों से 250 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। शिक्षक कार्यशाला में परिवेशीय ज्ञान, भौतिक संसाधन, गतिविधि आधारित शिक्षा, बाला, खेलकूद आदि के जरिए हुए बदलाव तथा विद्यालय के छात्रों का विभिन्न परीक्षाओं में चयन आदि की जानकारी देंगे। शिक्षक अपने प्रयासों से विद्यालय को निपुण बनाने की जानकारी भी देंगे। कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले शिक्षक पीपीटी तथा वीडियो आदि के जरिए अपने प्रयासों को शिक्षकों को माॅडल के रूप में प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें