फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र मौर्य का जोरदार स्वागत किया

Sat, 24 Feb 2018 11:30 PM IST
deoria
विज्ञापन
राजेंद्र मौर्य का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया। भाजपा से 17 फरवरी को इस्तीफा देकर लखनऊ में समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद राजेंद्र मौर्य शनिवार को पहली बार देवरिया आने पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन से जुलूस निकाला। जुलूस अबूबकरनगर, तहसील चौक, नगरपालिका होते हुए काफिला सुभाष चौक पहुंचा। यहां उन्होंने नेेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। वहां से काफिला पार्टी कार्यालय पहुंचकर सपा में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि राजेंद्र मौर्य कुशवाहा समाज को सपा से जोड़ने का कार्य करेंगे। राजेंद्र मौर्य ने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी का ख्याल रखती है। कार्यक्रम का संचालन सदर विधानसभा के अध्यक्ष दीनानाथ चौधरी ने किया। इस दौरान सोनी गुप्ता, शोभा यादव, रामप्रकाश यादव, सर्वेश कुशवाहा, दशरथ मौर्य, प्रमोद कुशवाहा, संजय कुशवाहा, शेषनाथ कुशवाहा, जीतेंद्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, राजू कुशवाहा, सत्यप्रकाश कुशवाहा, संजीव कुशवाहा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें