फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के राज्यपाल ने मेडिकल के छात्रों से किया संवाद

विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मेडिकल कॉलेज के छात्रों से किया किया बातचीत ।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल ने मेडिकल के छात्रों से किया संवाद
विज्ञापन

पढ़ाई, मेस और प्रैक्टिकल के बारे में ली जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के मेडिकल के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में मिलने वाली सुविधाओं और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अकादमी भवन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पौधरोपण भी किया।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा को पूरे मनोयोग के साथ ग्रहण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जब मैं सांसद था तो मेडिकल कॉलेज की नींव रखी गई थी। आज मेडिकल कॉलेज लोगों की सुविधाएं मुहैया करा रहा है। यह देखकर काफी खुशी हो रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा कि छात्रावास का क्या हाल है, भोजन और निवास की व्यवस्था कैसी है। इस पर छात्रों ने कहा कि बेहतर हैं।
विज्ञापन

सांसद ने एमबीएस के विद्यार्थियों से पढ़ाई के बारे में पूछा कि पढ़ाई और प्रैक्टिकल का क्या हाल है। इस दौरान विद्यार्थियों ने सत्र के बारे में जानकारी राज्यपाल को दी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान क्लास रूम, लाइब्रेरी, प्रशासनिक भवन का हाल जाना। इस दौरान प्राचार्य राजेश कुमार, डॉ. एचके मिश्र मौजूद रहे।
इसके बाद वह डांक बंगला पहुंचे, जहां पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद कुशीनगर के लिए शाम को राज्यपाल रवाना हो गए। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था के तगड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ. सत्य प्रकाश मणि, रवींद्र मल्ल, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, विजय दुबे, अजय शाही, विजय बहादुर दुबे, महेंद्र यादव, संतोष मिश्रा, मधसूदन मिश्र, ओम प्रकाश मौर्य, राजेंद्र मल्ल, विंधेश पाण्डेय, राधेश्याम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें