फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर शिक्षक ने किया युवती से यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर शिक्षक ने किया यौन शोषण
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र की है युवती, आरोपी गौरीबाजार का
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर एक शिक्षक ने दो साल तक यौन शोषण किया। शादी का दबाव बनाने पर शिक्षक ने उसे पहचानने से ही इन्कार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक शिक्षक ने मेरे परिवार वालों से मुझसे शादी करने की बात कही। एक साल तक मुझे कई जगह पर ले जाकर घुमाया। जब मैंने शादी की बात कहीं तो कुशीनगर मंदिर में ले जाकर बहलाकर बोले कि चलो शादी हो गई। तब मैंने कोर्ट में शादी करने की बात कहीं तो वह गौरीबाजार के एक मकान में किराए का कमरा लेकर मुझसे दो साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब शादी का दबाव बनाने पर पहचानने से इन्कार कर कर रहा है। इधर, धमकी दे रहा है कि पेट्रोल छिड़ककर जला देंगे। थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता मेरे थानाक्षेत्र की और आरोपी गौरीबाजार थानाक्षेत्र का है। इसलिए मामले को वहीं भेजा जाएगा। मामला सही होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें