फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे

विज्ञापन
बरहज के कपरवार स्थित रामलीला मैदान में लगा बारिश का पानी संवाद
विज्ञापन
पहली बारिश के बाद जगह-जगह लगा पानी, बढ़ी दुश्वारियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर-क्षेत्र में हुई भारी बारिश से कुछ हद तक लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जबकि किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। समय से दस दिन बाद हुई बारिश से कुछ हद तक खरीफ की बुआई को लेकर किसानों में उम्मीद जगी है। वहीं जलनिकासी का समुचित प्रबंध न होने के कारण सड़कों पर जगह-जगह पानी लग गया है, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पूरे दिन भीषण गर्मी थी। शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन और आसमान में बादल उमड़ने-घुमडने लगे। देर शाम को हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। नगर सहित कपरवार, भलुअनी, मगहरा, बरांव, पैना, सोनाड़ी, करूअना आदि जगहों पर बारिश हुई। करीब एक घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर बने गड्ढों और खेत-खलिहानों में जगह-जगह पानी लग गया। कपरवार में शारदा सीताराम इंटर कालेज को जाने वाले मार्ग के निकट रुद्रपुर मार्ग पर सड़क नाले का रुख अख्तियार कर लिया। सड़क पर करीब पानी लग जाने से आवागमन दुरुह हो गया था। किसी तरह लोग बारिश और नाली के पानी के बीच से होकर आवाजाही कर रहे थे। रेलवे स्टेशन मार्ग, महेन-कुसम्हा, रुद्रपुर, पकड़ी बाजार के टूटी सड़कों पर बारिश का पानी जमा हो गया था। जो जलनिकासी के इंतजाम की पोल खोल रहा था। वहीं किसान बारिश के कारण खरीफ की फसलों की बुआई को लेकर तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें