फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कबाड़ की दुकान से मिली रेलवे की संपत्ति, दो पर केस

Thu, 23 Nov 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पुरवा चौराहा स्थित कबाड़ की दुकान से आरपीएफ ने बुधवार की शाम को रेल संपत्ति बरामद किया। इसमें मामले में खरीदने व बेचने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद ने बताया कि पुरवा स्थित भुआल यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी-पुरवा चौराहा की कबाड़ की दुकान से रेल संपत्ति का विक्रय व क्रय करने का मामला पकड़ा गया है।
विज्ञापन

कबाड़ बीनने वाले हुए नफीस अहमद पुत्र स्व. असरफ अली निवासी-भटवलिया ने इसे बेचा था। बरामद माल को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कबाड़ बीनने के क्रम में रेल लाइन के किनारे पड़े रेल सम्पति को इक्कठा करके कबाड़ की दुकान पर बेचना व कबाड़ी की ओर से चोरित रेल सम्पति को खरीदना अपराध है। चोरी किए गए सामान में रेलवे ट्रेक में प्रयोग होने वाला 20 अदद पैंडाल क्लिप कीमती 1200रुपये, दो जोड़ी कलैम्प साथ नट बोल्ट कीमत 820 रुपये, एक अदद जागल प्लेट कीमत 680 रूपये का सामान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें