फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतर्क रेल कर्मचारी की वजह से हादसा टला

Tue, 05 Jan 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रोलिंग हट पर तैनात टेक्नीशियन की सतर्कता से मंगलवार को जनसेवा एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बच गई। ट्रेन के दूसरे नंबर की बोगी की कपलिंग टूटी मिली। ट्रेन को वापस प्लेटफार्म पर लाकर कपलिंग ठीक की गई। ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक घंटे तक खड़ी रही। इसके चलते 45 मिनट तक भटनी-छपरा रेलखंड प्रभावित रहा।मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे अमृतसर-सहरसा डाउन जनसेवा एक्सप्रेस भटनी जंक्शन से सिवान के लिए रवाना हुई। करीब पांच मिनट बाद जब ट्रेन 116 नंबर रेलवे ढाले की ओर बढ़ रही थी। रोलिंग हट पर तैनात टेक्नीशियन उमेश कुमार की नजर इंजन से दूसरे नंबर की बोगी पर पड़ी। उन्हें बोगी के एक पहिए की कपलिंग में गड़बड़ी दिखी।ट्रेन को रफ्तार पकड़ते देखकर टेक्नीशियन ने तत्परता दिखाई और विभागीय अफसरों को इसकी जानकारी दी। स्टेशन अधीक्षक ने वॉकीटॉकी से चालक और गार्ड से संपर्क कर बोगी की कपलिंग टूटने की आशंका जाहिर करते हुए ट्रेन रोकने के लिए कहा। चालक ने आननफानन ट्रेन रोक दी। कुछ देर बाद पहुंचे रेल कर्मचारी ने बोगी की जांच की। इसमें कपलिंग टूटा मिला। कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे तक मौके पर ही गड़बड़ी ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन कपलिंग ठीक न होने पर सवा 10 बजे ट्रेन को वापस प्लेटफार्म नंबर तीन पर ले जाया गया।इस दौरान 45 मिनट तक डाउन ट्रैक पर बाधित रहा। स्टेशन पर इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे के प्रयास के बाद गड़बड़ी को ठीक किया और ट्रेन 11:15 बजे सहरसा के लिए रवाना हुई। रेल कर्मचारियों का कहना था कि टेक्नीशियन की सतर्कता से बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक आरके यादव ने बताया कि कपलिंग टूटने के चलते ट्रेन को रोका गया था। आधे घंटे से अधिक डाउन ट्रैक बाधित रहा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें