मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बाद दवा लेने के लिए कतार में खड़े मरीज और तीमारदार ।संवाद
रामपुर कारखाना में अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
फोटो समाचार
रामपुर कारखाना में अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी
छापेमारी के डर से धड़ाधड़ बंद हो गए मेडिकल स्टोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। स्थानीय नगर पंचायत समेत क्षेत्र रामपुर कारखाना क्षेत्र के विभिन्न चौराहे पर अवैध क्लीनिक और मेडिकल स्टोर खिलाफ बुधवार की दोपहर छापेमारी की गई। छापेमारी के डर से नगर पंचायत समेत ग्रामीण क्षेत्रों के मेडिकल स्टोर धड़ाधड़ बंद हो गए। जिला अधिकारी के निर्देश पर पीएचसी प्रभारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छानबीन की।
अवैध मेडिकल और झोलाछाप डॉक्टरों स्टोर संचालित होने की लगातार मिल रही शिकायतों पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रामपुर कारखाना कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में जांच का निर्देश दिया था। पीएचसी रामपुर कारखाना प्रभारी डॉक्टर शंभू प्रसाद, अखिलेश कुमार सिंह और एसआई मिथिलेश कुमार की टीम ने मेडिकल स्टोर की जांच शुरू की। कस्बे के मुख्य चौराहा, बहरामपुर मोड़, टाउन एरिया गेट गुदरी बाजार, मन्नू लाल-पन्ना लाल चौराहा, ठाकुर मंदिर वार्ड और शिव मंदिर वार्ड समेत कुशहरी, लंगड़ा, सिधुवा, गौरकोठी चौराहों पर जांच की गई। जांच के डर से अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद पाए गए। डॉक्टर शंभू प्रसाद ने बताया कि रामपुर कारखाना में दो मेडिकल स्टोर संचालकों ने लाइसेंस दिखाया। जबकि दो लोग मेडिकल स्टोर में दवा करते मिले। इन लोगों पर कार्रवाई के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा ।