फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेकरी उत्पाद इकाई पर छापा, दो नमूने लिए

Wed, 09 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को मेहड़ा पुरवा स्थित एक बेकरी निर्माण इकाई की जांच की। वहां से टीम ने रस्क व क्रीम रोल के एक-एक नमूने इकट्ठे कर जांच के लिए भेज दिया। मिथ्या छाप होने की आशंका के आधार पर संग्रहित दोनों उत्पादों के विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य (द्वितीय), खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय कुमार सहाय ने बताया कि सचल दल ने देवरिया-गोरखपुर मेहड़ा पुरवा रोड स्थित एक बेकरी निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रस्क एवं क्रीम रोल के एक-एक नमूने संग्रहित किए गए। निर्माण इकाई में संग्रहित रस्क एवं क्रीम रोल के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें