फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गर्म पानी और केमिकल डालकर नहीं, गला दबा कर हुई राहुल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- लार थाना क्षेत्र के बरडीहा दलपत गांव के पास हत्या कर फेंके गए शव का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लार। गर्म पानी और केमिकल डाल कर नहीं राहुल की हत्या हत्या गला दबा कर की गई थी। इसकी पुष्टि रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई। पुलिस अब कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी पेट्रोल पंप मैनेजर फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
लार थाना क्षेत्र के भुडूसरी गांव निवासी राहुल कुमार (26) के परिजनों के मुताबिक घर से शुक्रवार की सुबह पेट्रोल पंप जाने की बात कह कर निकला था। उसका शव पड़ोस के गांव बरडीहा दलपत के घेउरबीर बाबा के स्थान के पास मिला। उसके चेहरे, बदन पर जख्म के निशान थे। मां फुलेशरी देवी ने गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर के खिलाफ गर्म पानी और केमिकल डाल कर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि शव मिलने से पहले कातिलों ने चौबीस घंटे पूर्व हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस टीम कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। रविवार को उसके कई दोस्तों से गोपनीय तरीके से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। जिसमें पुलिस को अहम जानकारी मिली है। उसी के आधार पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि युवक की हत्या गला दबाकर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

मुकदमे की कॉपी हाथ में लेकर किया शव का अंतिम संस्कार
- दरवाजे पर शव रख परिजनों और ग्रामीणों ने की गिरफ्तारी की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। शव दरवाजे पर रख परिजन व ग्रामीण पेट्रोल पंप मैनेजर पर हत्या का केस दर्ज कर उसके गिरफ्तारी की मांग कर प्रदर्शन करने लगे। मामला बढ़ते देख पुलिस ने आनन-फानन में मैनेजर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मुकदमा की कापी मां फुलेशरी देवी के हाथ में दी। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम गांव पहुंचाया गया। जहां पहले से ग्रामीण और परिजन मौजूद थे। सभी शव को लेकर थाना गेट के सामने सड़क पर रख आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसके गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने परिजनों से कहा कि आप लोग शव का अंतिम संस्कार करें पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है, लेकिन लोग तैयार नहीं हुए। पुलिस और लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नाराज परिजन शव को दरवाजे पर रख आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तारी की मांग करने लगे। दो घंटे से अधिक समय तक शव दरवाजे पर पड़ा रहा। उधर बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने रात करीब साढ़े नौ बजे पेट्रोल पंप मैनेजर सहित एक अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर मुकदमा की कापी मां फुलेशरी देवी को दिया। जिसके बाद शव का करमुआ स्थित गंडक नदी के तट पर अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि छोटे भाई रवि ने दी
विज्ञापन


बदमाशों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कहानी गढ़ी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राहुल की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हो चुकी है। बदमाशों ने घटना के बाद हत्या को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इससे यह लगता है कि हत्या साजिश के तहत की गई है। क्योंकि पहले गला दबाया गया है। उसके बाद उसके बदन के चमड़े को उधेड़ा गया है। आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने में तीन से चार बदमाश शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें