संत विनोबा पीजी कालेज की दौड़ प्रतियोगिता में आगे निकलने की होड़ में छात्राएं
देवरिया। संत विनोबा महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बच्चों के साथ शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें ओवरऑल चैंपियन बालिका वर्ग में काजल पासवान रहीं। वहीं बालक वर्ग में राहुल राजभर रहे। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष मकसूदन मिश्र व विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेल के माध्यम से प्रकृति के साथ जुड़कर आप बड़ी से बड़ी ऊचाईयों को प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्र ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी के अंदर खेल भावना होना जरूरी है। खेलों में बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में राज शुक्ला और बालिका वर्ग में काजल पासवान प्रथम रहे। 200 मीटर दौड़ में बालकों में मोहन और बालिकाओं में काजल पासवान प्रथम रहीं। चार सौ मीटर दौड़ में सतवीर प्रसाद और बालिका वर्ग में काजल पासवान प्रथम रहीं। गोला फेंक के बालक वर्ग में वैभव सिंह व बालिका वर्ग में अंकिता यादव प्रथम रहीं। लंबी कूद और ऊंची कूद दोनों वर्ग में बालकों में राहुल राजभर और बालिकाओं में डिंपल यादव प्रथम रहीं। चक्का फेंक के बालक वर्ग में सोमनाथ और बालिकाओं में चांदनी सिंह अव्वल रहीं। में राहुल राजभर, भाला फेंक में रोहित राजभर विजयी रहे। शिक्षक की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सुजीत कुमार व गोला फेंक में डॉ. विवेक मिश्र विजयी रहे। कर्मचारियों में सौ मीटर में मुख्तार प्रसाद और गोला फेंक में राकेश कुमार विजयी रहे। संवाद