फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रफ्तार गैंग के सरगना नितेश समेत छह साथी पकड़ाए

Thu, 22 Jun 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोरी की दो बाइक बरामद, गृहस्वामी फरार
पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहा था रफ्तार गैंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के हरनहीं गांव स्थित एक के घर पर बृहस्पतिवार की भोर में मदनपुर और सलेमपुर पुलिस ने छापा मारा। जिसमें मदनपुर सहित अन्य थानों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने रफ्तार गैंग के सरगना सहित आधा दर्जन साथी पकड़े गए। उनके पास से चोरी की दो बाइक, मोटर आदि सामान भी बरामद हुआ है। वहीं गृहस्वामी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा।
विज्ञापन

बुधवार की रात सलेमपुर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा। जिसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पकड़ाए शख्स के निशानदेही और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बृहस्पतिवार की भोर में मदनपुर-सलेमपुर पुलिस ने हरनहीं गांव निवासी संजय यादव के घर दबिश दिया। पुलिस के अनुसार, छापा में सुरौली थाना क्षेत्र के भरौली गांव निवासी और रफ्तार गैंग का सरगना नितेश यादव उर्फ रफ्तार सहित उसके छह साथियों को दबोच लिया गया। कुछ अन्य फरार होने में सफल रहे। मौके से चोरी की दो बाइक, एक बिजली का मोटर और अवैध असलहा मिलने की बात सामने आ रही है। पकड़ाए सभी युवा 18-21 की उम्र के बताए जा रहे हैं। अलहे सुबह गांव को पुलिस छावनी में तब्दील देख लोग किसी बड़ी घटना को लेकर संशकित हो गए। लोगों के अनुसार पिछले कुछ माह से रफ्तार गैंग सक्रिय था। इस गैंग में करीब 50 युवा शामिल होना बताया जा रहा है। दो दिन पूर्व बरांव गांव में 40-50 की संख्या में मुंह बांधे बाइक सवारों को देखा गया था। वहीं 12 जून को इसी गैंग के कुछ सदस्यों ने चार पहिया वाहन से बरांव चौराहे पर असलहा लहराया गया था। इस संबंध में मदनपुर थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि निशानदेही पर हरनहीं के संजय यादव के घर पर छापा मारा था। जहां से रफ्तार गैंग के सरगना के अलावा कुछ साथी हिरासत में लिए गए हैं। अन्य की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें