फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नरियांव गांव की कोटे की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। भागलपुर ब्लॉक के नरियांव गांव के कोटे की दुकान की जांच में अनियमितता मिली, इस पर बरहज के एसडीएम ने दुकान निलंबित कर दिया है। वहीं दुकानदार से 15 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

नरियांव के नागेंद्र चौहान ने डीएम को जनता दर्शन में शिकायती पत्र दिया था। इसमें नरियांव के कोटेदार जितेंद्र सिंह पर आरोप लगाया था कि राशन वितरण में अनियमितता की जा रही है। उन्होंने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कोटेदार की ओर से कई मृतक व्यक्तियों व बाहर रहने वाले लोगों के राशन कार्ड पर फर्जी ओटीपी के जरिये फर्जी तरीके से राशन का वितरण किया जाता है। जिलाधिकारी ने इसकी जांच एसडीएम बरहज के अधीन नायब तहसीलदार बरहज से कराई। जिसमें शिकायतकर्ता का तथ्य सही पाया गया। एसडीएम बरहज की जांच आख्या में उल्लेख किया गया है कि कोटेदार जितेंद्र सिंह के खिलाफ कई व्यक्तियों की कई बार वितरण में अनियमितता की शिकायतें मिल चुकी हैं व जांचे हो चुकी हैं। दुकानदार को कई बार नोटिस देते हुए कई बार जमानत धन राशि भी जब्त करते हुए आचरण में सुधार लाने की हिदायत भी दी गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। बार-बार ग्रामीणों का शिकायत करना दर्शाता है कि दुकानदार त्रुटि पूर्व वितरण करने का अभ्यस्त है। जांच अधिकारी के जांच आख्या व डीएम के अनुमोदन पर बरहज के एसडीएम ने नरियांव के कोटे की दुकान के अनुबंध पत्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पूर्ति निरीक्षक भागलपुर अख्तर सगीर ने बताया कि निलंबन के अवधि में दुकान को ग्राम पंचायत देवसिया के कोटे की दुकान में संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें