फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जीआईसी में दो वाहनों से लाए गए प्रश्नपत्र

Sun, 16 Feb 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में शनिवार को प्रश्न पत्र पहुंच गए। दो वाहनों से इसे राजकीय इंटर कॉलेज स्थित वितरण केंद्र पर उतरवाने का कार्य चला। वहीं भाटपाररानी व बरहज तहसील क्षेत्र के केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं दी गईं। 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को जनपद स्तर पर लगातार तेज किया जा रहा है। यहां बने कुल 179 केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी के डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रुम स्थापित कर दिया गया है। शनिवार को उन्होंने कंट्रोल रुम में जाकर इसकी तैयारियों को परखा और जो केंद्र अब तक इससे जुड़ नहीं पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द जोड़ देने की बात कही। उधर जीआईसी स्थित वितरण केंद्र पर बोर्ड की ओर से भेजे गए प्रश्न पत्र भी दो वाहनों में लदकर पहुंच भी गए, इसके 16 फरवरी तक आने की उम्मीद लगाई जा रही थी। इसके बाद शिक्षकों व कर्मचारियों की ओर से इसे क्रमवार रखवाया गया और इसका नंबर भी नोट करने का कार्य देर शाम तक चला। उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण प्रभारी एवं जीआईसी के प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र ने बताया कि बोर्ड परीक्षा-2025 की उत्तर पुस्तिकाओं के वितरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें