फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन शख्स की तबीयत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। होम क्वारंटीन में रह रहे शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला गौरीबाजार थानाक्षेत्र के उधोपुर गांव का है। प्रशासन ने कोरोना वायरस से पीड़ित होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया। सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम अंतिम संस्कार के लिए जा रहे शव को रोक दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार जिस शख्स की जान गई वह आठ दिन पूर्व अहमदाबाद से आया था। यहां प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान ने क्वारंटीन करा दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पांचवें दिन जांच की। स्वास्थ्य ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हुई। परिवार के लोग अभी अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। एसीएमओ डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि होम क्वारंटीन तभी किया गया होगा जब स्थिति पूर्ण रुप से ठीक मिली होगी। उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं मिले होंगे। गौरीबाजार थाने के इंस्पेक्टर विजय सिंह गौर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जगलाल का सैंपल जांच के लिए ले लिया। शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवारवालों को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें