फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नाले के ऊपर स्लैब डालकर लगाएं ठेला, सड़क पर मिले तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसी रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले रेहड़ी वालों को ईओ ने दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सीसी रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने सड़क पर अतिक्रमण कर ठेला लगाने वालों के खिलाफ नगर पालिका अब सख्त रुख अपनाएगी। रविवार को संबंधित व्यवसायियों के साथ बैठक कर ईओ रोहित सिंह ने उन्हें चेतावनी दी। कहा कि जिन्हें ठेला या दुकान लगाना है, वह नाले के ऊपर स्लैब डाल लें। सड़क पर अगर कोई ठेला लगाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी दुकानदारों को दुकान के पास कम से कम दो डस्टबीन रखने का निर्देश दिया। कहा कि ग्राहकों से अनुरोध करें कि वह दोना, कागज आदि डस्टबीन में डालें। स्थायी रूप से कोई ठेला नहीं रखेगा। पहिया युक्त ठेला का प्रयोग करना होगा। यदि कोई दुकानदार ठेला रखेगा तो उसका ठेला नगर पालिका जब्त कर लेगी। सड़क के पूर्वी पटरी व पार्क के पश्चिमी व दक्षिणी पटरी पर अतिक्रमण व स्थायी दुकान नहीं होना चाहिए। कूड़ा उठान के लिए एक छोटी वाहन को रात्रि 9.30 बजे से 10.30 बजे तक खड़ा किया जाएगा। इसमें सभी दुकानदार अपना कूड़ा डाल देंगे। इस दौरान राजस्व निरीक्षक दीपक पति तिवारी, विनय सिंह, आदर्श त्रिपाठी, सफाई लिपिक काशीनाथ पांडेय, रेहड़ी व्यवसायी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें