फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पल्स पोलियो अभियान शुरू, 2,57,581 बच्चों दी गई दो बूंद जिंदगी की

Mon, 11 Dec 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन 1759 बूथ पर पिलाई गई दवा, आज से घर-घर जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन


देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के एमसीएच विंग में रविवार को पल्स पोलियो अभियान के बूथ डे का शुभारंभ सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर किया। जिले के 1759 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के 2, 57, 581 बच्चों को पल्स पोलियो से बचाव की दवा पिलाई गई।
सीडीओ ने कहा कि पल्स पोलियो का वायरस जब तक किसी भी देश में बचा हुआ है, सभी देशों को बचाव के उपाय करने होंगे। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि 944 टीम सोमवार से 15 दिसंबर तक घर घर जाकर दवा पिलाएंगी, जो बच्चे छूट जाएंगे उन्हें 17 दिसंबर को बी टीम दवा पिलाएगी। इस बार 5.15 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि बूथ डे के तहत जिले में 2,57,581 बच्चों को पल्स पोलियो ड्राप पिलाई गई है, जो लक्ष्य का 51.5 प्रतिशत है। इस दौरान मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, अरबन नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, यूनिसेफ के डीएमसी अरशद जमाल, डीसीपीएम राजेश गुप्ता, एआरओ राकेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें