फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो रोधी दवा से वंचित न हो कोई बच्चा : डीएम

Mon, 29 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पल्स पोलियो अभियान का जिले में रविवार को आगाज हो गया। पहले दिन बूथ दिवस का आयोजन किया गया। 1759 बूथों पर शून्य से पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ रवींद्र कुमार और सीएमओ डॉ. राजेश झा ने एमसीएच विंग, रेलवे स्टेशन और रूच्चापार प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर बच्चों को दवा पिलाकर किया। सोमवार से पांच दिनों तक टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई बच्चा पोलियो रोधी दवा पीने से छूट गया है तो टीम के जाने पर दवा अवश्य पिलवाएं। लोग अभियान के महत्व को समझें और दवा जरूर पिलाएं। कोई बच्चा दवा पीने से वंचित नहीं होना चाहिए। सीडीओ रवींद्र कुमार ने कहा कि पोलियो का उन्मूलन देश से हो गया है, लेकिन हाल ही में मोजांबिक देश में पोलियो के वायरस मिले हैं। पड़ोसी देशों में पहले से इसके वायरस मौजूद हैं। वहां के लोग दवा के प्रति उदासीन भी हैं। अब हर भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने बच्चों को दवा जरूर पिलवाएं।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि जिले में 944 टीम बनाई गई है, जो घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएगी। इसके अलावा 114 ट्रांजिट टीम और 45 मोबाइल टीम भी दवा पिलाएंगी। जिले के करीब 4.93 लाख बच्चों को दवा पिलाई जानी है। कहा कि ईंट भट्ठों के श्रमिकों, मलिन बस्तियों और घूमंतू लोगों के बच्चों को भी दवा पिलवाने में समाज के प्रबुद्ध लोग योगदान दें, क्योंकि यह समूह उच्च जोखिम समूह है। इनका प्रतिरक्षण आवश्यक है।
विज्ञापन

इस दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, अरबन के नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, डब्लूएचओ के एसएमओ डॉ. अंकुर सांगवान, यूनिसेफ़ के डीएमसी अशरफ, एआरओ राकेश चंद, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
-
नियमित टीकाकरण में भी है शामिल
- पांच साल तक के बच्चों का सात बार नियमित टीकाकरण जरूरी है। नियमित टीके के साथ भी पोलियो रोधी खुराक दी जाती है। जिन बच्चों को नियमित टीके के साथ इसकी खुराक मिली है उन्हें भी अभियान में दवा का सेवन करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें