फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी जरूरी : जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विश्व टीबी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जन-जागरूकता के लिए पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज परिसर से विद्यालय के बच्चों व स्वास्थ्य कर्मियों की तरफ से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में टीबी के बैक्टीरिया व टीबी चैम्पियन के प्रतीकात्मक पुतले बच्चों के आकर्षण के केंद्र में रहे। रैली के माध्यम से शहर के लोगों को जन-जन का हो एक ही नारा टीबी मुक्त हो देश हमारा के संकल्प को लेकर इस गंभीर बीमारी से समाज को मुक्त करने का संदेश दिया। रैली कोतवाली रोड, जिलाधिकारी आवास, सिविल लाइन रोड, बस स्टैंड, सीएमओ कार्यालय होते हुए टीबी क्लीनिक पर पहुंचकर समाप्त हुई। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन में जनभागीदारी बहुत ही जरूरी है। जिले को टीबी से मुक्त बनाने को लेकर हम सभी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि टीबी से पहले के मुकाबले मृत्यु दर में काफी कमी आई है। उन्होंने कहा कि अगर लोग सहयोग करें तो यह बीमारी समय से पहले खत्म हो सकती है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार टीबी उन्मूलन की दिशा में हर संभव कदम उठा रही है। स्वास्थ्य विभाग नए साधन व तकनीक को अपनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और टीबी उन्मूलन के लिए लगातार प्रयासरत है। जिले में टीबी मरीजों की खोज की जा रही है। विश्व टीबी दिवस पर 24 मार्च को टीबी मुक्त हुए 192 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें