प्रसपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में लगाई चौपाल
बरहज। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भैदवां, मौना गढ़वा, देउबारी आदि गांवों में चौपाल लगाई। गिरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनाना चाहती है। किसानों के हक के लिए पार्टी सदैव उनके साथ है। किसानों के सम्मान में आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान शेषनाथ, जयराम चौहान, पवन, कमलदेव प्रसाद, बिट्टू यादव, रमेश, हरेंद्र कुशवाहा, जयद्रथ कुशवाहा, जमाल, अखिलेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।