फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुलिस चौकी के पास गश्त करती है पीआरवी, दरवाजे से चोरी हो गई भाजपा नेता की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर खास कस्बे की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर खास कस्बे में भाजपा नेता की उनके दरवाजे से ही कार चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों ने बुधवार देर रात भाजपा मंडल तरकुलवा के उपाध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता के दरवाजे पर खड़ी कार चुरा लिया। सुबह जब परिजन छत से नीचे उतरे और दरवाजे पर कार नहीं दिखी तो वे अवाक रह गए। उनकी बेटी ने इसकी तहरीर पुलिस को देकर बरामदगी की मांग की है। लेकिन अभी तक कार का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर कस्बा निवासी एवं भाजपा मंडल इकाई तरकुलवा के उपाध्यक्ष सोहनलाल गुप्ता के मकान रामपुर खास कस्बे में देवरिया-कसया मार्ग पर है। अपने मकान में ही वे दवा की दुकान चलाते हैं। घर के सामने सड़क किनारे वह कार पार्क करते हैं। उनके घर से कुछ दूरी पर गढ़रामपुर पुलिस चौकी है। कस्बे में अक्सर पीआरबी गश्त करती रहती है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। ऐसे में दरवाजे पर खड़ी कार के चोरी हो जाने से लोगों में दहशत है। भाजपा नेता की बेटी रोशनी गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उनकी मारुति सुजुकी इको कार यूपी 52 बीएम 5662 को बुधवार की रात 2-3 बजे के बीच में चोरों ने घर के सामने से चुरा लिया है। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कर कार को बरामद कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें