बरहज। क्षेत्र के सतरांव रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार को कुछ लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। इन लोगों ने रेल सेवा विस्तार को लेकर मांग पत्र सौंपा। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आस मोहम्मद ने कहा कि गांवों का विकास ठप हो गया है। इस दौरान संजय दीप कुशवाहा, आगम स्वरूप कुशवाहा, सुनील कुशवाहा, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।