फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेनों के ठहराव के लिए बनकटा में दिया धरना

Mon, 25 Nov 2024 06:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर रविवार को लोगों ने रेलवे स्टेशन परिसर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य रवि प्रकाश कुशवाहा व भाजपा नेता राहुल प्रताप सिंह के नेतृत्व में धरना दिया। लोगों ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा। उन्होंने कहा कि मौर्य एक्सप्रेस ट्रेन तथा बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जनहित में अति आवश्यक है। बिहार सीमा पर स्थित इस स्टेशन पर ग्रामीण अंचल से लोग आते हैं। ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से लोगों को मैरवा और भाटपार रानी, भटनी जाना पड़ता है। धरना में विकास पांडेय, राजकिशोर कुशवाहा, आसूंराय, बच्चा शर्मा व बनकटा के व्यापारी उपस्थित रहे।

फोटो 44- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित शादी समारोह में नेहा व सुनील को आशी

फोटो 44- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित उत्सव गार्डन में आयोजित शादी समारोह में नेहा व सुनील को आशी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें