फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देकर की मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धरना देकर की मुआवजे की मांग
विज्ञापन

निर्माणाधीन आईटीआई का छज्जा गिरने से हुई थी मजदूर की मौत
उपजिलाधिकारी के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना, हुआ अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। क्षेत्र के भवानी छापर में निर्माणाधीन आइटीआई कॉलेज का छज्जा गिरने से मृत मजदूर का शव परिजन आइटीईआई पर ले जाकर धरने पर बैठ गए। वे मुआवजे और मृतक के एक आश्रित को नौकरी देने की मांग करने लगे। ढाई घंटे धरने पर बैठने के बाद उपजिलाधिकारी संजीव उपाध्याय के आश्वासन व ठेकेदार द्वारा सहायता देने की बात स्वीकार करने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
खामपार थाना क्षेत्र के भवानीछापर में पिछले आठ साल से राजकीय आइटीआई का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार को भवानी छापर के कुसौना टोला के रहने वाले हृदया प्रसाद (32) मजदूरी करते थे। दीवार निर्माण के लिए बांधी गईं बल्लियों को खोल रहे थे। इसी दौरान दीवार का ऊपरी हिस्सा व निर्मित छज्जा उनके ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वजन जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही हृदया ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद जब मजदूर का शव गांव पहुंचा तो परिजन व ग्रामीण हंगामा शुरू कर दिए । शव लेकर आईटीआई कॉलेज पहुंच गए और मुआवजा व नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। सूचना के बाद उप जिलाधिकारी संजीव उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी प्रेम नारायण द्विवेदी, थानाध्यक्ष खामपार दीपक कुमार, भाटपाररानी जितेंद्र सिंह, बनकटा दिलीप सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर ठेकेदार ने पांच लाख रुपये देने की बात स्वीकारी उसके बाद धरना समाप्त हुआ। बाद में गांव के बाहर स्थित नदी तट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें