बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन में शामिल शिक्षक, फोटो संवाद
देवरिया। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले बृहस्पतिवार को सैकड़ों परिषदीय शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ‘’काला कानून वापस लो’’ के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद शिक्षकों ने कलक्ट्रेट तक मार्च निकालकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सीमा पांडेय को सौंपा। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले जुटे प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ और महिला शिक्षक संघ की शिक्षकों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा जब तक यह काला कानून वापस नहीं होता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामा जी यादव, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश मणि त्रिपाठी, जिला संयुक्त मंत्री ऋषिकेश जायसवाल, मीडिया प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी, आनंद प्रकाश यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, प्रियंका राय, डॉ. सूर्य प्रकाश सिंह, सुमिता सिंह, सविता जायसवाल, राकेश आदि मौजूद रहे। संवाद