संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुधवार को अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से पांच करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान प्रत्येक वार्डों में नियमित एंटी लार्वा केमिकल के छिड़काव और साफ-सफाई का मुद्दा छाया रहा।
बैठक में शासन द्वारा संचालित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत प्रत्येक वार्डों में नालियों की सफाई व कूड़ा संग्रह, खराब प्रकाश बिंदुओं को तत्काल ठीक कराने, मंदिरों की साफ-सफाई रोस्टर बनाकर कराने, सड़क की पटरियों व सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण कराने, नगर क्षेत्र में गृहकर व भवन मानचित्र स्वीकृति, जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने में पन्द्रहवें वित्त आयोग से प्राप्त होने पांच करोड़ की धनराशि को खर्च करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान ईओ हिमांशु सिंह, सभासद चनवा देवी,
विजय बहादुर, लीलावती देवी, प्रदीप सिंह, विनोद गुप्ता, रफीक अंसारी, गायत्री देवी, वशिष्ठ दुबे, सूरज गुप्ता, शहनाज खातून, विवेक कुशवाहा आदि मौजूद रहे।