भटनी नगर में हनुमान अखाड़ा शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर में बुधवार की शाम हनुमान अखाड़ा समिति की ओर से भव्य झांकी निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर झांकी का स्वागत किया। गांधी चौक, रामलीला मैदान व मां सरस्वती क्लब की ओर से युवाओं ने लाठी -डंडे आदि से प्रदर्शन कर वाह-वाही लूटी। हनुमान प्रतिमा के साथ सजी-धजी झांकी ने लोगों को भावविभोर कर दिया। नगर की सड़कों पर उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ झांकी के दर्शन के लिए उत्साहित दिखी। कार्यक्रम में नगरवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी श्रद्धा भाव से झांकी के साथ चल रहे थे। भक्तिमय माहौल में जयकारों की गूंज देर रात तक नगर में बनी रही। इसके अलावा में तीनों जगहों पर भक्तिमय कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।