फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीटीसी शिक्षक संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

Mon, 24 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को बीआरसी सदर स्थित शिक्षक भवन पर हुई। इसमें शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं और संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि किसी भी शर्त पर शिक्षकों का शोषण संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। शिक्षक हित के लिए संगठन कृत संकल्पित है। प्रदेश उपाध्यक्ष ईकशाद अली ने कहा की शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के लिए भी पांच लाख आयुष्मान कार्ड योजना लागू कर प्रदेश सरकार ने सराहनीय किया है, लेकिन इस महंगाई में अल्प मानदेय से उनका परिवार का खर्च भी नहीं चल पा रहा है। इस संबंध में राज्य सरकार जल्द ठोस निर्णय करे। इस दौरान डाॅ.पंकज शुक्ल, विपिन दूबे, केशव बिहारी मिश्र, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें