फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली की कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Tue, 16 Apr 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू बिजली उपकेंद्र का हाल : पूरे दिन नहीं रहती, रात को आती है तो लो वोल्टेज के साथ
विज्ञापन


फोटो समाचार...
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। इस समय गेहूं की फसल में आग लगने के कारण सुबह से ही बिजली गुल हो जा रही है और फिर शाम या रात को आ रही है। उसमें भी लो वोल्टेज की दिक्कत रहती है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा रह है।
खुखुंदू बिजली उपकेंद्र से क्षेत्र में 250 गांवों में दिनभर बिजली नहीं मिल रही है। इससे घरों और संस्थानों में लगी पानी की टंकियां खाली हो जा रही हैं। इससे स्कूली बच्चों को परेशान होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी इलेक्ट्रॉनिक दुकानदारों को हो रही है। दिन में ही खराब उपकरणों की मरम्मत कर ग्राहकों को देना होता है। बिजली न रहने से उनका काम बाधित हो रहा है। इन्वर्टर भी जवाब दे जा रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, निगम के जिम्मेदार अभी तकरीबन एक सप्ताह तक ऐसे ही बिजली मिलने की बात कह रहे हैं। निगम के कर्मचारियों का कहना है कि जब दिन-रात लगातार बिजली चलने लगेगी तो लो वोल्टेज से भी राहत मिल जाएगी।
इनसेट...
सरकारी दफ्तरों में जेनरेटर से हो रहा काम
खुखुंदू। थाना हो, दवाखाना हो या फिर बैंकों और स्कूलों का काम इन दिनों जेनरेटर चलाकर ही निपटाया जा रहा है। इससे एक तरफ बिजली बिल तो दूसरी तरफ डीजल का खर्च भी लग रहा है।
कोट....
दिनभर बिजली नहीं रहने से ग्राहक नहीं आ रहे हैं। शाम को बिजली आ भी रही है तो दुकान बंद करने के बाद देर-रात को जाकर सही वोल्टेज मिल रहा है। फिर दुकान खुलने से पहले बिजली गायब हो जा रही है। ऐसे में व्यवसाय पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
-फिरोज अंसारी, इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार
कोट.....
गर्मी अधिक पड़ने और बिजली नहीं रहने से से जेनरेटर चलाकर बच्चों को राहत दी जाती है। आवश्यकता से बहुत ही कम इन दिनों बिजली मिल रही है। वैसे गेहूं की फसल अब लगभग कट चुकी है। अब तो दिन में भी आपूर्ति होनी चाहिए।
विज्ञापन

-रवि प्रताप मिश्र, प्रबंधक, नरौली खेम बसडिला
कोट....
हवा चलने से तार आपस में टकरा जा रहे हैं। इससे चिंगारियां छिटककर खेतों में चली जा रही हैं। गेहूं की फसल में आग लगने से बचाव के लिए दिन में बिजली नहीं दी जा रही है। थोड़ा बहुत और गेहूं की कटाई रह गई है। अधिकतम एक सप्ताह बाद दिन में भी शेड्यूल के हिसाब से आपूर्ति होने लगेगी।
-रामहरी, अधिशासी अभियंता, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें