फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएल के लिए आवेदक लगा रहे चक्कर, सर्वर छका रहा

Tue, 13 Feb 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
......फोटो समाचार
विज्ञापन

बॉयोमेट्रिक टेस्ट नहीं होने से हर रोज लौटने के लिए मजबूर हो रहे आवेदक
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने एआरटीओ कार्यालय आ रहे अभ्यर्थियों को पिछले 10 दिनों से सर्वर की खराबी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सुचारु रूप से कार्य नहीं करने से डीएल के लिए न तो आवेदन हो पा रहे हैं न बाॅयोमेट्रिक टेस्ट।
ऐसे में अन्य संबंधित कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। हर दिन 200 से अधिक आवेदक कार्यालय से निराश होकर लौट रहे हैं। स्थायी डीएल के लिए जिन्होंने दो माह पूर्व आवेदन किया था, उनका इंतजार और लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के सैकड़ों आवेदक डीएल बनवाने के लिए परेशान हैं। परिवहन विभाग के सारथी पोर्टल की वेबसाइट करीब 10 दिनों से सुचारु रूप से काम नहीं कर रही है। इससे फीस भी जमा नहीं हो पा रही है। इससे लर्निंग, स्थायी और नवीनीकरण के लिए ऑनलान आवेदन का कार्य बाधित है। जिनकी तिथि आ गई है, वे एआरटीओ कार्यालय आकर वेबसाइट के चलने का इंतजार कर रहे हैं। जब कभी कुछ देर के लिए सर्वर चल रहा है तो बाॅयोमेट्रिक टेस्ट कराने वालों की लाइन लग जा रही है।
सोमवार की दोपहर एक बजे कार्यालय में कुछ देर के लिए वेबसाइट चली तो कर्मचारियों ने भी चैन की सांस ली। पिछले एक सप्ताह से अधिक संख्या में आवेदकों के आ जाने से उन्हें भी कार्य करने में समस्या आ रही थी।


हैवी डीएल वाले हो रहे अत्यधिक परेशान
हैवी डीएल जिन्हें बनवाना हैं, उनकी समस्या जस की तस पड़ी है। निजी सेंटरों को अब भी मान्यता नहीं देने का मामला फाइलों में ही अटका पड़ा है। ऐसे आवेदन ज्यादा परेशान हैं, जिन्हें बाहर जाना है।
भटनी क्षेत्र के मुन्ना ने बताया कि विभाग में पूछने पर कहा गया है कि मानक पूरा करने पर ही निजी टेस्ट सेंटरों को मान्यता दी जाएगी। इसके बाद ही ऐसे डीएल बनेंगे। हालांकि, उनकी लाचारी का फायदा कुछ विभागीय कर्मचारियों के अलावा अन्य लोग भी उठा रहे हैं।


जिले में प्रतिदिन इतने बनते हैं डीएल

लर्निंग डीएल- आवेदन की सीमा नहीं
परमानेंट डीएल- हर दिन 108
नवीनीकरण- 45


स्पीकअप

हैवी डीएल बनवाना है। इसके लिए पहले लर्निंग बनवाना होगा। इसके लिए आवेदन पिछले एक सप्ताह से करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, अधिकांश समय सर्वर फेल रहने की ही समस्या आ रही है।

-विशाल कुशवाहा, देवरिया खास


लर्निंग डीएल बन चुका है। अब स्थायी के लिए आवेदन करना है। लेकिन जब भी आवेदन कर रहे हैं। सारथी पोर्टल नहीं चलने की बात सामने आ रही है। विभाग में पूछने पर बताया जा रहा है कि जब तक सर्वर की समस्या दूर नहीं हो जाती, तब तक आवेदन करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


-धनंजय राय, उमानगर

कोट
सारथी पोर्टल का एनआईसी की ओर से ही मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है। इससे सर्वर नहीं चलने से डीएल के लिए आवेदन करने में आवेदकों को दिक्कत आ रही है। उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है। जल्द ही इसे दुरुस्त करा लिया जाएगा। सोमवार को कुछ घंटे के लिए सर्वर चला तो डीएल से संबंधित सारे कार्य कराए गए।

-आशुतोष कुमार शुक्ला, एआरटीओ

12जेएनडी12-स्कूलों में जाकर हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करती मिड डे मील वर्कर। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें