25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार
देवरिया। थाना रामपुर कारखाना पुलिस और एसओजी ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान राजू पटेल निवासी सिंहपुर थाना विजयीपुर जिला गोपालगंज बिहार के रूप में हुई है। देवरिया-कसया मार्ग पर पटनवा पुल के पास से गिरफ्तार कर बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। एसओजी प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि आरोपी पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष थाना रामपुर कारखाना अनिल कुमार, सिपाही मृत्युंजय कुमार, बृजेश कुमार थाना, मैराज खान, राहुल सिंह रहे।