फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
12 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

रामपुर कारखाना। पुलिस और एसओजी ने रविवार की सुबह 12 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
हमराहियों के साथ गश्त कर रहे थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी, एसओजी प्रभारी अनिल यादव, एसआई गोपाल प्रसाद देवरिया-कसया मार्ग स्थित गौरा चौराहे के समीप पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र स्थित चिल्लुपार गांव निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई। रामपुर कारखाना थाने में उस पर गैंगस्टर लगाया गया था। पुलिस अधीक्षक ने 12 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दोपहर में पुलिस ने उसे न्यायालय भेजा, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें