बघौचघाट। छेड़खानी के आरोपी महंत त्रिवेणी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को बाद प्रबंधक ने निलंबित कर दिया है। प्रधानाचार्य पद पर वरिष्ठ प्रवक्ता योगेंद्र दूबे को प्रभार दिया गया है। काॅलेज की एक छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप की जांच कॉलेज के प्रबंधक ने किया। प्रधानाचार्य से बचाव के लिए साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, मगर वह साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद काॅलेज की प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय के बाद प्रधानाचार्य को निलंबित कर दूसरे प्रवक्ता को चार्ज दे दिया गया। 27 अक्तूबर को प्रबंधक ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव ने प्रधानाचार्य शशि शेखर मिश्र को निलंबित करते हुए वरिष्ठ प्रवक्ता योगेन्द्र दूबे को जार्ज देने के निर्देश जारी कर दिए। संवाद