खुखुंदू। महाराजपुर गांव में दो लोगों की पिटाई में पुलिस ने पिता-पुत्र पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। गांव निवासी सुरेंद्र दूबे और नरेंद्र दूबे के बीच विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू हुआ। आरोप है कि नरेंद्र दुबे ने बेटे हर्ष दूबे के साथ सुरेंद्र दूबे की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने परे भाई को भी मारा-पीटा गया। सुरेंद्र दूबे ने प्रकरण की पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।