तरकुलवा। पोखर भिंडा गांव में मामूली विवाद में मारपीट करने व जानमाल की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम बंजरिया के टोला पोखरभिंड़ा निवासी जफरुद्दीन शेख ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि गांव के मेन रोड से उनके दरवाजे तक आठ हाथ का निजी रास्ता है। इस रास्ते के सटे पड़ोस के जैनुद्दीन अपना शाैचालय बनवा रहे हैं, उससे निकले कचरे और ईंट को वह रास्ते पर रख दिए हैं। आरोप है कि इस ईंट से उनके लड़के को ठोकर लग गया। जब वह उनसे इस पूछताछ करने गए तो वे अपने घर वालों के साथ गोलबंद होकर उनको लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। संवाद