फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामपुर कारखाना की अध्यक्ष बोलीं-बिजली, पानी और सड़क करेंगी दुरुस्त

Sun, 14 May 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक के साथ पहुंचे चेयरमैन को समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ा कर जताई खुशी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत अध्यक्ष पद जीतने के बाद शिव कुमारी देवी वर्मा शनिवार देर शाम नगर के सुभाष चौक पहुंची। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया के साथ शिव कुमारी देवी और सतीश वर्मा ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, विधायक और अध्यक्ष के पति को अबीर गुलाल से रंग दिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष शिव कुमारी देवी ने कहा कि नगर पंचायत में बिजली, शुद्ध जल और सड़क की पांच साल में बिगड़ गई समस्या को सही कराया जाएगा। ट्रिपल इंजन की सरकार होने से नगर पंचायत का भरपूर विकास होगा। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक के प्रयास को अपने को जीत का श्रेय दिया। इस दौरान संतोष वर्मा, जितेश पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह, नीरज चौरसिया, मुलायम चौरसिया, अभिनंदन सिंह, परमेश्वर पासवान, मो.इफ्तिखार अली कुरैशी उर्फ बबलू भाई, सिद्धूकुल आजम कुरेशी, राजू चौरसिया आदि समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें