फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नीट के लिए केंद्र बने कॉलेजों पर दिन भर चली तैयारी

Sat, 03 May 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/रामपुर कारखाना। नीट यूजी-2025 को लेकर शनिवार को जिले के सभी केंद्रों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शहर के जीआईसी में प्रधानाचार्य रामकिंकर मिश्र की देखरेख में जैमर लगाने, सीसीटीवी कैमरा व सीटिंग प्लान को बेहतर बनाया गया। उधर रामपुर कारखाना स्थित अशोक इंटर कॉलेज डुमरी और जनता इंटर कॉलेज को भी नीट के लिए केंद्र बनाया गया है। शनिवार को प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी एवं प्रदीप कुमार की देखरेख में दिनभर तैयारी चलती रही। परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने दोनों परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरा, वॉइस रिकॉर्डर एवं राउटर लगवाया। जनता इंटर कॉलेज पर 408 परीक्षार्थी 17 कमरों में जबकि अशोक इंटर कॉलेज डुमरी पर 384 परीक्षार्थी 16 कमरों में परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए दोनों केंद्रों पर शिक्षक सीटिंग प्लान लगाने में दिन भर जूझते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें