फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, आज पहुंचेंगे सीएम

Tue, 19 Jan 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर रोपनछपरा गांव चकाचक बना दिया गया है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


डीएम अनीता श्रीवास्तव व एसपी प्रभाकर चौधरी ने मंगलवार को हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

लार के रोपनछपरा गांव में ठाकुर भद्रसेन सिंह की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को आज शामिल होना है।

इसको लेकर एक सप्ताह से चल रही सभी तैयारियों मंगलवार को पूरी कर ली गईं। इसके अलावा गांव को भी पूरी तरह सजाया गया है कि ताकि कही से कोई कमी न रह जाए।

मंगलवार को दोपहर बाद पहुंचे  एसपी और डीएम ने हेलीपैड के पास बने वीआईपी रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद दोनों अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

वहां बने मंच को देखने के बाद एसपी ने मौसम का हवाला देते हुए मंच पर वाटरप्रूफ छज्जा लगाने की बात कही।


मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर इस तरीके से बैरिकेटिंग की गई है कि परिंदे भी पर नहीं मार पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें