फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हर घर को योग से जोड़ने की तैयारी, 15 से 21 जून तक चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने की 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारी बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद में होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम की तैयारी बैठक शनिवार को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने विकास भवन स्थित गांधी सभागार में की। डीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्लाॅक, तहसील एवं जनपद स्तर पर वृहद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घर-घर को योग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थाओं में सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक योग सत्र आयोजित किया जाएगा, जहां आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक लोगों प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि योग मानवता की अमूल्य धरोहर है। इससे स्वस्थ तन, मन के साथ अनुशासित जीवन जीने में सहायता मिलती है। उन्होंने समस्त जनपदवासियों से योग करने का अनुरोध किया। बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। अभियान के तहत जनपद में संचालित समस्त योग संस्थान, स्वयं सहायता समूह, गायत्री परिवार, सूर्या इंटरनेशनल फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्मकुमारी आदि संस्थानों के समस्त प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों का सहयोग योगाभ्यास कराने के लिए लिया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख जनप्रतिनिधिगण भी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में सीडीओ रवींद्र कुमार, सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त नागेंद्र सिंह, एएसपी राजेश सोनकर, डीडीओ रविशंकर राय, ईओ रोहित सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ दिनेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें