फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद : पांच जोन में 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती

Sun, 16 Jun 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- ईदगाह व मस्जिद में सुबह 5 से शाम 8 बजे तक पुलिस बल रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

- डीएम ने विडियोग्राफी कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। 17 जून को मनाए जाने वाले बकरीद त्योहार को देखते हुए डीएम ने शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने और त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद को 5 जोन और 22 सेक्टर में बांटा है। कुल 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। डीएम ने निर्देशित किया है कि सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के थानों और स्थानों के सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी का पर्यवेक्षण और शान्ति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। आवश्यकतानुसार इसकी विडियोग्राफी भी कराएंगे।
डीएम ने सभी प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि वे वाहनों में दंगा नियंत्रण उपकरण जैसे एंटी राइट गन, टीयर गैस गन आदि के साथ भ्रमणशील रहना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही अपने थानाक्षेत्र में सर्किल के क्षेत्राधिकारी से विचार-विमर्श कर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि ड्यूटी में लगे सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण अपने संबंधित मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित करते हुए उनके निर्देशन में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। इसके अलावा आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफी भी कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें