फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर क्षेत्र में बुधवार को चुनाव प्रेक्षक मेनका राजप्रभु ने मतदान बूथों का निरीक्षण किया।
चुनाव प्रेक्षक मेनका राजप्रभु प्राथमिक विद्यालय भलुअनी पहुंचीं। यहां उन्होंने बूथों का निरीक्षण किया। चुनाव प्रेक्षक के आने की जानकारी होने पर अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। मेनका राजप्रभु ने प्रावि भलुअनी के अलावा बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम बरहज, वनरेवल बूथ पैना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरसिंहडांड़, जयनगर नंबर दो आदि बूथों की जांच की। चुनाव प्रेक्षक ने संबंधितों से गर्मी के मौसम को देखते हुए चाक-चौबंद व्यवस्था कराने के लिए कहा। मौके पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार रमेश चंद्र गुप्त, इंस्पेक्टर अर्चना सिंह, बीएलओ आदि मौजूद रहे।