बरहज। जर्मनी के एफसी बार्यन मुनीच फुटबाल क्लब के लिए दस खिलाड़ियों में बरहज के प्रतीक मद्धेशिया का भी चयन हुआ था। बृहस्पतिवार को वापस घर आने पर नगर में लोगों ने फुटबाल खिलाड़ी प्रतीक का भव्य स्वागत किया।
नंदना पश्चिमी वार्ड निवासी राजेश मद्धेशिया और पूनम देवी के तीन संतान गौरव, संस्कृति में प्रतीक दूसरे नंबर के हैं। जो जर्मनी के एफसी बार्यन मुनीच फुटबाल क्लब के लिए अंडर-17 खेलकर वापस घर आए हैं। जिनके बरहज पहुंचने पर रामलीला समिति, व्यापार मंडल, शिक्षक आदि लोगों ने फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। गोवा में पांच से सात सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में जर्मनी के क्लब के लिए 240 में से सर्वश्रेष्ठ 10 खिलाड़ियों में प्रतीक का भी चयन किया गया था। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इस दौरान मनोज गुप्त, प्रदीप गुप्त, अनिल बरनवाल, रामकेश्वर जायसवाल, संतोष वर्मा, अमरेंद्र गुप्त आदि मौजूद रहे।