आठ सौ मीटर रेस में प्रसिद्धि अव्वल, खुशबू दूसरे और रीना रहीं तीसरे स्थान पर
देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में आठ सौ मीटर रेस में प्रसिद्धि यादव, खुशबू यादव और रीना यादव क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहीं। जैबलिन थ्रो में सरोज चौहान प्रथम, प्रियंका यादव द्वितीय एवं निशा चौहान तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी में बीए तृतीय वर्ष की टीम विजेता एवं प्रथम वर्ष की टीम उपविजेता रही। बीए द्वितीय वर्ष की प्रसिद्धि यादव को ओवल आल चैंपियन घोषित किया गया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि डॉ. अंजलिका निगम ने विजयी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान प्राचार्य राजेश भारती, डॉ.पंकज कुमार शुक्ल, डॉ. चंद्रभूषण, डॉ.प्रफुल्ल राय आदि मौजूद रहे।