संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। बैदा गांव के ग्राम प्रधान को दो युवकों ने मोबाइल पर बात के दौरान जान से मारने की धमकी दी। इसका ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी है। मामला गांव में निर्माणाधीन सड़क के विरोध को लेकर बताया जा रहा है।
बैदा के प्रधान रामेश्वर पाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में विधायक निधि से सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसको लेकर गांव के कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। बावजूद इसके निर्माण कार्य चालू रहने पर गुटबाजी कर रहे हैं। सड़क निर्माण का विरोध करने वाले युवकों ने दो दिन पहले मोबाइल पर प्रधान को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गांव के योगेन्द्र साहनी और राम सूरत साहनी पर अभियोग पंजीकृत किया। संवाद