फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरवाजे पर चढ़कर प्रधान के भतीजे को मारा चाकू

Fri, 29 Mar 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के रारबड़ी गांव का मामला, पिता और पुत्र के खिलाफ दर्ज हुआ केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के रारबड़ी गांव में प्रधान के दरवाजे पर चढ़कर कुछ मनबढ़ों ने उनके भतीजे को चाकू मार दिया। घायलावस्था में उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। घटना होली की शाम की बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पिता और पुत्र के खिलाफ घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के रारबड़ी गांव में 25 मार्च को प्रधान सरिता देवी पत्नी उमेश यादव के भतीजे राहुल यादव से कुछ लोगों का आपसी विवाद हो गया। शाम को उसी बात से नाराज कुछ लोग दरवाजे पर चढ़कर प्रधान के भतीजे राहुल को गाली देने लगे। जब राहुल घर से बरामदे में निकला तो उसे अकेला देख उसपर चाकू और लाठी-डंडे से हमला कर दिए। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पिता और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

इनसेट......

परीक्षा देकर घर लौटा छात्र लापता, केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव का एक 14 वर्षीय छात्र परीक्षा देकर घर लौटा और कुछ देर बाद अचानक गायब हो गया। परिजन पहले तो सोचे कहीं गया होगा अभी आ जाएगा। लेकिन जब छात्र देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। पिता बेटे को चारों तरफ ढूंढने लगे। लेकिन उसका कही पता नहीं चला है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया है। अभी छात्र का दो और पेपर बचा था।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के महुई श्रीकांत गांव निवासी मैनुद्दीन का 14 वर्षीय लड़का सलमान कक्षा दसवीं में सेल्हरापुर के कालेज में पढ़ाई करता है। बीते 4 मार्च को सलमान परीक्षा देकर घर आया और कुछ देर बाद अचानक लापता हो गया। पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि मोबाइल फोन की डिटेल खंगाली जा रही है। जल्द ही छात्र को ढूंढ़ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें